7 Days Loan App Review | New 7 days loan app 2026 | Real or Fake Review

दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज के समय में लोगों को अचानक पैसे की जरूरत पढ़ना कोई नई बात नहीं है| ऐसे में लोग तुरंत गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने फोन के अंदर काफी सारे लोन देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन की तरफ ही देखते हैं|

दोस्तों मैं आपको बता दो की मार्केट में आज के समय में कई सारे ऐसे इंस्टेंट लोन एप मौजूद है जो कि लोगों को काफी आसानी से लोन दे देते हैं|

इन्हीं में से आजकल काफी चर्चा में 7 days लोन एप्लीकेशंस है या फिर कहा जाए तो ऐसे लोन एप्लीकेशन जो की काफी कम अवधि के लिए हमें लोन देते हैं और काफी ज्यादा इंटरेस्ट रेट के साथ में लोन देते हैं |

तो आज की इस पोस्ट में हम यही देखने वाले हैं कि ऐसे लोन एप्लीकेशन हमारे लिए सही होते हैं या फिर नहीं|

और हम आज की इस पोस्ट में यह भी देखेंगे कि ऐसे लोन एप्लीकेशन जो कि हमें कम समय के लिए लोन देते हैं यह हमें सच में लोन देते भी हैं या फिर हमें लोन देने के बहाने हमारे साथ कुछ गलत करते हैं, यही सारी चीजों को आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको अवगत कराने की कोशिश करेंगे और यह भी बताएंगे कि आपको ऐसे लोन एप्लीकेशन से लोन लेना है या फिर नहीं|

वैसे तो दोस्तों गूगल प्ले स्टोर पर काफी सारे ऐसे लोन एप्लीकेशन है जो कि आपको काफी कम समय के लिए लोन देते हैं और काफी चर्चा में भी हैं, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको Baumen Loan App के बारे जानकारी देंगे , और बताएंगे कि आपको इस लोन एप्लीकेशन से लोन लेना है या फिर नहीं|

Baumen Loan App Short Intro

देखिए दोस्तों वैसे तो यह एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर देखने को मिल जाएगा लेकिन मैं इस एप्लीकेशन के बारे में जब पता लगाया तो मुझे इस लोन एप्लीकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है,

लेकिन मुझे इस एप्लीकेशन के बारे में गूगल प्ले स्टोर पर इतना पता चला है कि इस एप्लीकेशन को अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और शायद इस एप्लीकेशन के अंदर लोन के लिए भी आवेदन किया है|

और गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को लोगों की तरफ से 4.2 का स्टार रेटिंग भी मिला है|

लेकिन जब मैं इस एप्लीकेशन के रिव्यू क्षेत्र में जाकर इस एप्लीकेशन का लोगों की तरफ से रिव्यू देखा तो मुझे पता चला कि इस एप्लीकेशन का रिव्यू लोगों के नजरिए से काफी खराब है तो चलिए इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए देखते हैं कि आपको Baumen Loan App से लोन लेना है या फिर नहीं और यह एप्लीकेशन रियल है या फिर फेक है|

Baumen Loan App Se Loan वापस करने के लिए कितना टाइम मिलता है?

देखिए दोस्तों जब मैं गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप्लीकेशन के बारे में पता लगाया तो मुझे पता चला कि अगर आप इस एप्लीकेशन से लोन के लिए आवेदन करते हो और आपको लोन मिल जाता है, तो इस एप्लीकेशन की तरफ से जो आपको लोन वापस करने का टाइम ड्यूरेशन मिलता है वह 93 दिन से लेकर 120 दिन का ही मिलता है|

Baumen Loan App Se लोन लेने पर कितना इंटरेस्ट लगेगा?

दोस्तों अगर आप Baumen Loan App से लोन आवेदन करते हो तो आपको अपने लोन पर पर डे के हिसाब से इंटरेस्ट देना पड़ेगा, और इस एप्लीकेशन के अंदर आपका लोन पर जो इंटरेस्ट रेट लगाया जा रहा है वह 0.05% पर डे के हिसाब से रहेगा और वहीं पर अगर देखा जाए तो सालाना मैक्सिमम एनुअल परसेंटेज रेट जो रहेगा वह 18.25% का रहेगा|

Baumen Loan App से कितने रुपए तक का लोन मिल सकता है?

दोस्तों वैसे तो इस एप्लीकेशन की तरफ से काफी लंबे चौड़े दावे किए जाते हैं कि अगर आप इस एप्लीकेशन के अंदर लोन के लिए आवेदन करते हो तो आपको यह एप्लीकेशन ₹3000 से लेकर पूरे ₹80000 तक का लोन दे सकता है लेकिन लोगों के रिव्यू देखने के बाद मुझे नहीं लगता कि यह एप्लीकेशन इस तरह का लोन दे सकता है|

Baumen Loan App से किस-किस को लोन मिलेगा?

दोस्तों इस एप्लीकेशन के अंदर वैसे तो किसी भी तरीके का कोई क्राइटेरिया नहीं है और ना ही इस एप्लीकेशन ने कहीं पर बताया है कि अगर आप इस एप्लीकेशन के अंदर लोन लेना चाहते हैं तो यह एप्लीकेशन किस-किस को लोन दे सकता है, लेकिन फिर भी अगर आप किसी भी लोन एप्लीकेशन के अंदर लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, और आपके पास अपना खुद का आइडेंटी होना चाहिए और आप भारत के नागरिक होने चाहिए|

Baumen Loan App लोन लेने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

तो इस एप्लीकेशन ने कहीं भी नहीं बताया है कि आप कोई इस एप्लीकेशन के अंदर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे, लेकिन जब मैं इस एप्लीकेशन के अंदर खुद से लोन अप्लाई करके देखा था तो वहां पर मुझे अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड और एक वीडियो केवाईसी करना पड़ा था|

Baumen Loan App से लोन लेने के लिए क्या-क्या बेनिफिट है?

दोस्तों इस एप्लीकेशन के कुछ खास बेनिफिट्स हैं जो कि इस एप्लीकेशन ने खुद ही गूगल प्ले स्टोर पर अपने डिटेल क्षेत्र में लिखा हुआ है

जैसे कि आप कोई एप्लीकेशन के अंदर ₹3000 से लेकर पूरे ₹80000 तक का लोन मिल सकता है

आपको इस एप्लीकेशन के अंदर 93 दिन से लेकर 120 दिन के लिए लोन मिल सकता है

और अगर आप इस एप्लीकेशन के अंदर अपना लोन अप्लाई करते हो तो आपको अपने लोन अमाउंट पर पर डे के हिसाब से इंटरेस्ट देना पड़ेगा जो की 0.05% है

और इस एप्लीकेशन ने साफ-साफ बताया है कि इस एप्लीकेशन के अंदर आपको प्रोसेसिंग फीस में कोई भी हिडन चार्ज नहीं देना है|

Conclusion

देखिए दोस्तों वैसे तो इस एप्लीकेशन ने गूगल प्ले स्टोर पर अपना काफी अच्छा खासा डाउनलोड कर रखा है और गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को काफी अच्छी रेटिंग भी मिली है|

लेकिन जब मैं इस एप्लीकेशन का रिव्यू देखा तो मुझे पता चला कि इस एप्लीकेशन के अंदर आपके साथ धोखाधड़ी भी हो सकता है जैसे कि इस एप्लीकेशन के अंदर आपको पर डे के हिसाब से इंटरेस्ट देना पड़ेगा जो की काफी ज्यादा हाई है|

और इस एप्लीकेशन का पब्लिक रिव्यू भी काफी ज्यादा खराब है, और अगर आप इस एप्लीकेशन के अंदर अपना लोन अप्लाई भी करते हो तो आपको काफी कम समय के लिए लोन दिया जाएगा, और भाई यह एप्लीकेशन कहीं भी नहीं मेंशन किया है कि यह एप्लीकेशन एनबीएफसी है या फिर आरबीआई से अप्रूवल एप्लीकेशन है|

तो इसलिए दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि आपको किसी भी ऐसे लोन एप्लीकेशन के अंदर कभी भी अपने लोन को अप्लाई नहीं करना है जो की एक एनबीएफसी ना हो और आरबीआई से अप्रूव ना हो, आपको ऐप से एप्लीकेशन के अंदर लोन अप्लाई करने का तो छोड़ो आपको ऐसे एप्लीकेशन को अपने फोन के अंदर डाउनलोड भी नहीं करना है|

क्योंकि ऐसे लोन एप्लीकेशन आपको काफी कम डॉक्यूमेंट के साथ लोन तो दे देते हैं लेकिन उसके बाद अगर आप अपने लोन को उनके दिए हुए टाइम पर रीपेमेंट नहीं कर पाते हो तो हो सकता है ऐसे लोन एप्लीकेशन आपके पर्सनल डाटा का मिस उसे करके आपके साथ बाद में हरासमेंट भी कर सकते हैं, तो इसीलिए आपको ऐसे लोन एप्लीकेशन से हमेशा बच के और सावधान रहना है|

Install

Leave a Comment